फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CO Jia-ul-haq murder case

सीओ को मारने वालों को सता रहा जान को खतरा

Tue, 14 May 2013 01:27 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
CO Jia-ul-haq murder case

कुंडा सीओ जियाउल हक हत्याकांड के आरोपियों ने प्रतापगढ़ जेल में राजा भैया व उनके समर्थकों से अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्हें लखनऊ की जेल में स्थानांतरित किए जाने की मांग वाली अर्जी दी है।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जा जीनत ने मामले की सुनवाई के लिए 23 मई की तारीख तय की है।

इसके पहले फूलचंद्र यादव, मंजीत यादव तथा पवन यादव की ओर से अर्जी देकर बताया गया कि उन्हें सीओ हत्याकांड में प्रतापगढ़ जेल में रखा गया है, जहां प्रधान नन्हे यादव की हत्या के आरोप में बुल्ले पाल तथा राजा भैया का ड्राइवर संजय सिंह उर्फ गुड्डू तथा राजीव सिंह सहित अन्य आरोपी भी बंद हैं।
विज्ञापन


कहा गया कि राजा भैया के इशारे पर ही उनका ड्राइवर 40-50 कैदियों को लेकर उनकी बैरक में घुस आया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान प्रतापगढ़ जेल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। तीनों ने अर्जी में अपनी जान को खतरा बताते उन्हें लखनऊ की जेल में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed