फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   clash between two group in rampur uttar pradesh

रामपुर: दो गुटों के बीच फायरिंग में तीन की मौत

Mon, 28 Jul 2014 05:33 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
clash between two group in rampur uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के रामपुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना रामपुर के अजीमगर थाना क्षेत्र मेंहदीपुर गांव की है जहां बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

विज्ञापन


इस विवाद में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों के नाम दानिश, मुन्ना और जलीश हैं। विवाद में 8-10 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है।

बवाल में तीन लोगों की मौत

clash between two group in rampur uttar pradesh

बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा दो गुटों की लड़ाई में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।एक गुट से दो लोग और दूसरे गुट से एक की मौत की खबर है। दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है और दोनों पक्षों के बीच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला और न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीआईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चल रहा था व‌िवाद

clash between two group in rampur uttar pradesh

इलाके में थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन पुलिस ने हालात को पूरी तरह काबू कर लिया है। बच्चों के बीच ये झगड़ा कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन तब पंचायत ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया था।

आज फिर से बाइक की टक्कर होने के बाद झगड़ा शुरू हुआ और विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed