फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth's body found hanging, alleged murder over land dispute

Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जमीन के विवाद में हत्या का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging, alleged murder over land dispute
फोटो 06 सीकेटीपी 29 विद्यासागर की फाइल फोटो।
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में शुक्रवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने जमीन के विवाद के चलते पारिवारिक सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




कसहाई निवासी कमलचंद्र ने बताया कि जमीन के लिए पारिवारिक चाचा गजराज, संजय व अजय से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। इस विवाद के कारण विद्यासागर को जन्मदिन के कार्यक्रम में भी नहीं बुलाया गया था। शुक्रवार को उसके भाई विद्यासागर (20) को अजय व दीपक बुला ले गए और जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद रात 10 बजे अजय अपने घर ले गया, जहां फिर से शराब पिलाई गई। रात 11 बजे गोपी ने सूचना दी कि उसका भाई विद्यासागर पेड़ में लटका है।
विज्ञापन




जानकारी पाकर परिजन गए तो वहां पर उसका भाई पेड़ से टेक लेकर खड़ा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमलचंद्र ने आरोप लगाया कि विद्यासागर का मोबाइल संजय के पास है और उसके गमछे का फंदे में इस्तेमाल होना संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन को आशंका है कि गजराज, संजय और अजय ने विद्यासागर की हत्या कर शव को खुदकुशी का रूप देने के लिए लटका दिया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और परिजन ने आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed