{"_id":"6a1c7c8720f52247900b0689","slug":"youth-killed-two-injured-in-mobile-theft-dispute-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131810-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या, दो घायल
विज्ञापन
फोटो 31 सीकेटीपी 38 जिला अस्पताल में बिलखते परिजन। संवाद
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के मंदाकिनी नदी के पुल घाट के पास रविवार को मोबाइल चोरी के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साथ में नहा रहे मृतक के बेटे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। मारपीट में उसका बेटा और बड़ी मां भी घायल हुए हैं। सूचना पर एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी विजय निषाद उर्फ रिंकू (18) शाम करीब चार बजे कपसेठी निवासी रवि निषाद, गुरु निषाद और रिंकू निषाद के साथ मंदाकिनी नदी के पुल घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान उसके पिता बिट्टी निषाद (40) उसे बुलाने आए। जब विजय जाने लगा तो रवि, गुरु और रिंकू ने उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। विजय के आरोपों से इन्कार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर बिट्टी निषाद के गले पर वार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। पिता पर हमला होते देख विजय की बचाने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी मां जहरी देवी (45) बीच-बचाव के लिए आई। इस पर आरोपियों ने जहरी देवी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाल दुर्ग विजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बिट्टी निषाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना के मुख्य कारणों और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना से परिवार सदमे में
बिट्टी निषाद के परिवार में पत्नी मंजू देवी और दो बेटे विजय व अजय हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार का हाल बेहाल है। बिट्टी निषाद की भतीजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।