{"_id":"60f06b308ebc3edfa80ac38c","slug":"youth-killed-by-current-chitrakoot-news-knp640397539","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की गई जान
विज्ञापन
मानिकपुर। रात में सोते समय अचानक फर्राटा पंखा जमीन पर गिर गया। उसे उठाकर रखते समय युवक को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
कस्बे के आर्यनगर मोहल्ला निवासी प्राइवेट बस संचालक विनय अग्रहरि (35) के परिजनों ने बताया कि बुधवार को घर का कूलर खराब गया था। इस पर रात करीब 11 बजे टेंट हाउस से किराए का फर्राटा पंखा लाया था। रात में पंखा अचानक चलते-चलते गिर पड़ा। इससे परिजनों की नींद खुल गई।
विनय ने पंखे को सीधा कर चालू किया तो उन्हें करंट लग गया। इससे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मानिकपुर ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उनकी दो पुत्रियां हैं। पत्नी निशा का रोे-रोकर बुरा हाल है।