फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth drowned in Mandakini river, dead body found

मंदाकिनी नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी

Tue, 31 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Mandakini river, dead body found
चित्रकूट/खोही। दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से युवक डूब गया। गोताखोर और एसडीआरएफ देर रात तक युवक की तलाश में जुटी रही। मंगलवार की देर शाम उसका शव मिल गया है। युवक कानपुर जिले का निवासी है। सूचना पर मंगलवार की सुबह परिजन भी मंदाकिनी किनारे पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला कानपुर के परौली निवासी अतुल यादव उर्फ छोटू (24) पुत्र राममनोहर यादव अपने पांच दोस्तों के साथ सोमवार को स्कॉर्पियो से चित्रकूट घूमने आया था। साथी धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार की देर शाम को पांचों दोस्त रामघाट पर घूमते रहे। इसके बाद वह तीन साथियों के साथ चाय पीने चला गया। छोटू एक अन्य साथी के साथ भरतघाट में नहाने के लिए नदी की ओर गया। इसी बीच पैर फिसलने से छोटू पानी में जा गिरा। उसके दोस्त ने बचाने का प्रयास किया और चिल्लाकर सबको बुलाया। सभी मौके पर पहुंचे लेकिन छोटू को बाहर नहीं निकाल सके। स्थानीय कुछ गोताखोरों ने भी पानी में उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच थाना नयागांव में जाकर सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी फोर्स मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद छोटू के परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी की सूचना पर सतना मप्र से एसडीआरएफ की तीन सदस्यीय टीम नयागांव पहुंची। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने शव खोज निकाला
विज्ञापन

बिना बताए दोस्तों संग गया था छोटू
चित्रकूट। मंगलवार की सुबह चित्रकूट पहुंचे छोटू के बहनोई दीपू यादव ने बताया कि छोटू ने घरवालों को चित्रकूट जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। रात एक बजे फोन से जानकारी मिलने के बाद यहां पहुंचे। बहनोई ने बताया कि दो वर्ष पूर्व छोटू की शादी हुई थी। उसके एक पुत्री है। उसके पिता रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी और हार्ट पेशेंट है। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। उधर पुलिस डूबे छोटू के साथ सभी दोस्तों से अलग अलग पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed