फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies in suspicious condition, accused of murder

Chitrakoot News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition, accused of murder

विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। चर्चा है कि प्रेमिका के इन्कार करने से क्षुब्ध होकर युवक ने खुदकुशी की है।
करौंदी कला निवासी संजय सिंह (21) हरियाणा के गुरुगांव स्थित प्राइवेट कंपनी मेंं कंप्यूटर आपरेटर था। शनिवार की सुबह छुट्टी लेकर गांव आया था। मां गीता देवी से बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर निकला था। मां ने बताया कि एक घंटे बाद जब वह लौटा तो गले में चोट के निशान दिखाए और जहर खिलाने की बात कहकर बेहोश हो गया। इससे परिजनों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे राजापुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता रामधारी सिंह राजपूत ने बताया कि उसके बेटे का दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम-प्रसंग था। शनिवार को वह युवती के बुलाने पर वह चला गया था। आरोप लगाया कि वहीं पर युवती के परिजनों ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। गले में चाकू का निशान भी है। पिता ने बताया कि युवती उसके बेटे से प्यार करती थी। उसे फोन करके गुरुगांव से बुलाया था और उसे जहर देकर मार डाला है। युवती की पिछले रविवार को शादी हुई थी। संजय तीन भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। मां का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी होगी। अभी तक ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मामला खुदकुशी का लग रहा है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed