फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies due to collision with truck

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with truck
चित्रकूट। बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रेहुंटिया निवासी छोटे भाई रामसरन वर्मा ने बताया कि बड़ा भाई रामप्रताप (32) बाइक से शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के पैकौरा माफी निवासी बहन चंदनिया के यहां किसी कार्य के लिए गया था। शाम को वह अपने गांव बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रबीना ढाबा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रामप्रताप ने हेलमेट पहना था। उसके सीने व कमर में गंभीर चोट आई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी फूल कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed