{"_id":"5e12209e8ebc3e878d5d741b","slug":"young-man-looted-after-drinking-intoxicating-tea-chitrakutt-news-knp536554529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पीने के बाद हुआ जहरखुरानों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चाय पीने के बाद हुआ जहरखुरानों का शिकार
विज्ञापन
अहमदाबाद से लौटे युवक को मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। अर्द्धबेहोशी हालत में युवक को प्लेटफार्म से लाकर जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार रात को होश आने पर युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
प्रयागराज के शंकरगढ़ थानाक्षेत्र टिगरोहाकला निवासी अमित पुत्र रामनरेश ने बताया कि पांच दिन पूर्व वह अपने रिश्तेदार के घर गुजरात के अहमदाबाद गया था। शनिवार को वहां से गांव लौटा था। रविवार की सुबह वह मानिकपुर प्लेटफार्म पर जब उतरा तो दो युवक चाय बेचने वाले के साथ मिले।
बातचीत के दौरान खुद को शंकरगढ का बताकर युवकों ने उसे चाय पिलाई। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश होने लगा। प्लेेटफार्म पर ही किनारे बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में होश आने के बाद यात्री ने बताया कि उसका आठ हजार रुपये नगद, मोबाइल व कई सामग्री से भरे दो बैग गायब हैं।