फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young leader's strategy weighed heavily on experience

तजुर्बे पर भारी पड़ी युवा नेता की रणनीति

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young leader's strategy weighed heavily on experience
दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चित्रकूट सीट से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के तजुर्बे पर सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान की रणनीति भारी पड़ी। यहां सपा प्रत्याशी ने करीब 20 हजार 876 वोटों से जीत दर्ज की। अनिल चित्रकूट धाम मंडल के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।
विज्ञापन

परिणामों के बाद जिले में जगह-जगह चुनाव पर चर्चा होती रही। 71 साल के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद के प्रदर्शन को लेकर लोग कयास लगाते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार मंचों से उनकी तारीफ भी की है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी को जनता से दूरी महंगी पड़ी। जबकि सपा प्रत्याशी की छवि एक मेहनती प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच रही। वे मात्र 28 साल के हैं।
विज्ञापन

कुछ का ये भी मानना है कि अगर अनिल प्रधान को मानिकपुर सीट से लड़ाया जाता तो और ज्यादा वोटों से जीत होती। अनिल की भाभी इस वक्त जिला पंचायत सदस्य भी हैं। अनिल पूरे चुनाव हवाई चप्पल पहनकर प्रचार करते दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों की टीम भाजपा समर्थकों से ज्यादा आक्रामक प्रचार करती दिखी।

 सपा के अनिल प्रधान पटेल। संवाद

सपा के अनिल प्रधान पटेल। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed