फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yogi's enthusiasm was visible in the holy city amidst drizzling rain

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश केे बीच धर्मनगरी में दिखा योग का उत्साह

Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Yogi's enthusiasm was visible in the holy city amidst drizzling rain
योग करते लोग।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/खोही। विश्व योग दिवस पर रिमझिम बारिश व सुहाने मौसम केे बीच जिले सहित धर्मनगरी में कई स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू ने शिविर का शुभारंभ किया।योग करने के लिए बड़ी संख्या में युवक, युवती सहित महिलाएं योग करने के लिए पहुंचे। साथ ही 108 अन्य स्थल पर योग शिविर लगाए गए। साधु-संतों ने शिविर में पहुंच कर योग किया।
विज्ञापन

योग करने के बाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग से ही इंसान निरोग रह सकता है। योग ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। योग को अपनाएं व सुखमाय जीवन बिताएं। योग शिविर के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह कई सालों से भारतीय संस्कृति का अहम धरोहर है। योग शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक मंजू केसरवानी, नरेंद्र नारायण चंद्रवंशी, राजधर ग्रीवा, ने ताडासन, दंडासन, चक्रासन, सहित अन्य आसन कराए। योग में निबंध्, स्लोगन, चित्रकला,योगासन में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले जिसमें राजेंद्र कुमार, अभिनव पांडेय, अनन्या ,अंजना अग्रहरि, राजधर रौनक, कमल सिंह, भूमि देवी व लवकुश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,डीएम शिवशरणप्पा,एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, आर के पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रेम वाल्मीकि व भागवत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। धर्मनगरी क्षेत्र के सुरेंद्रपाल, अारोग्यधाम, जानकीकुंड, दिव्यांग विवि व ग्रामोदय विवि सहित अन्य स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। धर्मनगरी के साधू संतों ने योग किया।
विज्ञापन

आयुष, ग्राम ट्रस्ट चित्रकूट ने एक पृथ्वी एक स्वस्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। योग शिक्षक डॉ नेहा विश्वकर्मा डॉ.हरिकेश ने योग कराया। इस मौके पर डाॅ.मदन गोपाल बाजपेयी, डाॅ. वेद प्रताप बाजपेयी आदि मौजूद रहे। शहर के बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेडी पुलिया में योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षक प्रमोद पांडेय ने योग कराया। प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि योग से सर्वागीण विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय, प्रबंधक श्याम सुंदर मिश्र आदि मौजूद रहे। सेठ रामनाथ रामकिशुन सरस्वती शिशु मंदिर कर्वी योग शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभागाध्यक्ष शरीरिक महेंद्र प्रताप सिंह व अनन्या ने योग कराया। इस मौकेपर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजा कान्त आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में योग दिवस मनाया गया। पुलिस कर्मियों को योग कराया।इस मौके पर एसपीअरूण कुमार सिंह, सीओ मऊ यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण आदि मौजूद रहे। जिला जेल में कैदियों को योग कराया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक शंशाक पांडेय आदि मौजूद रहे। संत निराकारी समाज ने इटरौर गांव के पास स्थित सभागार में योग शिविर लगाया। इस मौके पर योग शिक्षक अंजू अग्रवाल, लालमणि गुप्ता, लोटन प्रसाद ने योग कराया। राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर में योग शिविर लगाया। योगचार्य संजय कुमार ने योग कराया। जिला प्रोबोशन अधिकारी प्रगति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस मनाया
मानिकपुर/ राजापुर- शिवरामपुर।मानिकपुर क्षेत्र में कई स्थानाें पर योग शिविर लगाया गया। मानिकपुर कस्बे में एसडीएम मो जसीम के नेतृ़त्व में योग शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग का प्रशिक्षण दिया। वही अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान ने योग कार्यक्रम जोरामाफी, बेलहा, मारकुंडी, गिदुरहा, डोडामाफी आदि गांवों में मनाया गया। आदिवासीय महिलाओं ने लेाक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक गया प्रसाद गोपल मौजूद रहे।

वही राजापुर में तहसील सभागार में योग शिविर लगाया गया। एससडीएम राम ऋषि रमन ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। टाउन हाल में योग शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में याेग शिविर लगाया गया। इसी तरह मऊ में तहसील में एसडीएम सौरभ यादव के नेतृत्व में योग शिविर लगाया। शिवरामपुर, भरतकूप, सरैंया,पहाड़ी कस्बे में भी योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed