फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yoga camps will be held today at 80 places

80 स्थानों पर आज लगेंगे योग शिविर

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga camps will be held today at 80 places
फोटो-6- स्कूल में योगा का पूर्वाभ्यास करते छात्र । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी ने सोमवार को बैठक करके अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि जनपद के 80 स्थानों पर सुबह छह बजे से योग कराया जाएगा। करीब दो लाख से ऊपर लोगों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर के चित्रकूट इंटर कालेज, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर, सोनेपुर स्टेडियम में प्रमुख कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार व आशुतोष तिवारी सहित अन्य अफसरों को निर्देशित किया कि योग साधकों, महिलाओं विशिष्ट अतिथियों व बच्चों के बैठने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। योग साधक सुबह छह बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील को कार्यक्रम स्थल पर रात ही जाकर साफ-सफाई का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पीने का पानी, तख्त, दरी आदि की व्यवस्था भी कराने के लिए कहा। भीड़भाड़ और पार्किंग की व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों का सहयोग लेने की बात कही।
विज्ञापन

मीटिंग में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी पूजा यादव, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, डीआईओएस बालिराज राम, बीएसए राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को बताए योग के फायदे
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में छिछरिया गांव के पूर्व माध्यमिक बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को शिक्षक श्याम सुंदर यादव की अगुवाई में बच्चों ने योग का प्रशिक्षण लिया। विद्यालय से 85 बच्चे योग करेंगे। योग शिक्षक ने बच्चों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि की जानकारी दी। कहा कि योग से बच्चों में रोध प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक विकास होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed