{"_id":"6dce76fc8ae62bd4078fc93533b07399","slug":"wounded-balkhadiya-defeating-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बलखड़िया दे रहा पुलिस को मात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल बलखड़िया दे रहा पुलिस को मात!
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा छह लाख के इनामी दस्यु सरगना बलखड़िया के इस समय गंभीर रूप से झुलसने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार वह लाठी लेकर चलने को मोहताज है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही। इससे कहीं न कहीं पुलिस की रणनीति और आपसी तालमेल में कमी सामने आती है।
दस्यु सरगना का सूचना तंत्र इस पर भारी पड़ता दिख रहा है।
एसपी पवन कुमार ने जिले की कमान संभालते ही बलखड़िया को टार्गेट करने की रणनीति बनाई थी। इस समय जब वह घायल है तो उसे पकड़ने का भी पुलिस के पास अच्छा मौका है। लेकिन इसमें भी खाकी मात खाती दिख रही है। गौरतलब है कि करीब एक पखवारा पहले मप्र सीमा के भगड़ा गांव के पास जानवरों के लिए बिछाए गए तार से दस्यु सरगना बुरी तरह झुलस गया था। सूत्रों के अनुसार उसके पैरों में अभी भी घाव हैं और वह लाठी लेकर चलने को मोहताज है। गैंग के लोग उसकी देखरेेख कर रहे हैं।
बलखड़िया के सफाए के लिए होली के आसपास खुद एसपी ने खम्हरिया, हुड़ा आदि गांवों में घेराबंदी की थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दो दिन पहले भी एसपी ने रात में की गई कांबिंग की अगुवाई खुद की पर यह जानकारी भी गैंग को हो गई।
विज्ञापन
भवानीपुर के कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो दिन पहले तो कुछ पुलिस अधिकारी गांव में हत्यारोपी के घर की कुर्की करने आए थे तो वहां गैंग भी था। होली मिलने गैंग वहां गया था। लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। इससे पूर्व कई बार ऐसा हुआ कि पुलिस और गैंग के बीच की दूरी काफी कम रह गई पर गैंग साफ बच निकला। एसपी को इस मोर्चे पर भी निपटना है। इससे कहीं न कहीं पुलिस का सूचना तंत्र भी कमजोर होने की आशंका लगती है।
सूचनाएं लीक होेने से इंकार
इस संबंध में जब एसपी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुर्की के लिए तो कुछ लोग गए थे। उन्होंने इस बात को मानने से इंकार कर दिया कि पुलिस तंत्र में कोई सूचनाएं लीक करता है। कहा कि पिछले दिनों जब वह कांबिंग में गए थे तो हो सकता है कि गैंग वहां रहा ही न हो।