{"_id":"e31bf894a821d6be5e12e3f51307ffd4","slug":"workers-should-tell-the-people-about-samjwadi-party-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में युवजन सभा के प्रदेश सचिव हाजी उवैसी हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता के लिए जो काम किए हैं, उनका प्रचार-प्रसार किया जाए। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं, उनमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है। बैठक की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने की।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने को कहा। संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खां ने किया। मौके पर सत्यनारायण पटेल, अनिल शर्मा, रमेश यादव, विजय गुप्ता, अर्जुन बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन