फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worker dies due to electrocution while removing soil

Chitrakoot News: मिट्टी उतारते समय करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution while removing soil
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कस्बे में ट्रॉली से मिट्टी उतारते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हाइड्रो ट्रॉली से मिट्टी उतारते समय मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। परिजनों ने ठेकेदार व कुछ लोगों पर घटना छिपाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत की ये घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र की है। आदर्श काॅलोनी निवासी मजदूर मुंशीलाल पुत्र बब्बू कोल की जिला अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने बताया कि मुंशीलाल को कस्बा निवासी कपुरिहा सोमवार की रात्रि 11 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल लेकर आया था। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। बताया कि रात्रि करीब 12 बजे ग्राम प्रधान का चालक घर आया और बताया कि पुत्र की हालत खराब है। जिला अस्पताल में भर्ती है। इस पर वह लोग अस्पताल गए। जहां पुत्र से मिलने नहीं दिया गया। बताया गया कि ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

मिल नहीं सकते। मंगलवार को सवेरे करीब सात बजे मौत होने की जानकारी दी गई। आरोप लगाया कि ठेकेदार व अन्य जिम्मेदार लोग चोरी की मिटटी का ढुलान करा रहे थे और पकड़े जाने के भय से उनके पुत्र की मौत के कारण की सही वजह नहीं बता रहे हैं। जिससे परिवार में शोक छा गया। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां, पत्नी ऊषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है। घटनास्थल पर भेजे गए सिपाहियों की रिपोर्ट के अनुसार वहां पर मिट्टी भरने का काम चल रहा है। रात को ट्रैक्टर से मिट्टी का ढुलान हो रहा था। ट्रैक्टर की हाइड्रो ट्राॅली से मिटटी उतारते समय वहीं ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में ट्राली आ गई। ट्रॉली में मौजूद मुंशीलाल भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वैसे मौत के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed