फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   work to connect the public

जनता को जोड़ने के लिए करे कार्य

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
work to connect the public
फोटो-1- बैठक में संबोधन करते भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के वक्ता लवलेश सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को शहर के शृंगार पैलेस में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य लवलेश सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। वोट बैंक की राजनीति करने वालों को जनता सत्ता से दूर रखेगी।
विज्ञापन

जन-जन का जुड़ाव भाजपा से हो, इसके लिए कार्य करना होगा। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना है। अपराधियों के सफाये के लिए सरकार का साथ देना होगा। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार ने चार साल में जो विकास किया है, वह अन्य सरकारों में नहीं हुए। विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

बैठक दो सत्रों में हुई, जिसमें महामंत्री राजेश जायसवाल और जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने संचालन किया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, रामबाबू गुप्ता, जगदीश गौतम, रामेेंद्र गौतम, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल वाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, गंगाधर, गोमती देवी, सुशीला देवी सहित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed