फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woods arrived punks looking DIG

बदमाशों की तलाश में डीआईजी पहुंचे जंगल

Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woods arrived punks looking DIG

दिनदहाड़े यात्रियों

विज्ञापन
से भरी बस में गोली मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में डीआईजी रीवा व पुलिस अधीक्षक सतना जंगल पहुंचे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया।


 रीवा से चित्रकूट आ रही यात्रियों से भरी बस को शुक्रवार की दोपहर जनपद के सीमावर्ती बगदरा घाटी में हथियारबंद बदमाशों ने टायर पर गोली मारकर लूटपाट की थी।

कंडक्टर, खलासी व मैनेजर समेत आधा दर्जन यात्रियों को असलहे की बटों से पीटकर और उन्हें लूटकर जंगल की ओर भाग गए थे। इस मामले में शनिवार को डीआईजी रीवा डी श्रीनिवासन वर्मा ने सतना पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बस मैनेजर छोटकू मिश्रा निवासी रीवा की तहरीर पर नया गांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया।


इसके बाद  डीआईजी ने एसपी व तीन पुलिस टीमों के साथ बगदरा घाटी से जुडे़ जंगलों में बदमाशों की तलाश की। डीआईजी ने बताया कि जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा इस घटना में किसी डकैत गैंग का हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed