फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's jewelery and bag looted at gunpoint

Chitrakoot News: छात्रों ने सीखे जैविक व प्राकृतिक खेती के तरीके

Thu, 02 May 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery and bag looted at gunpoint
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय अंतर्गत संचालित बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम के अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। शिक्षकों के साथ खेतों में पहुंचे छात्रों को किसानों ने अपने अनुभव बताए। छात्रों ने ग्रीष्मकालीन सब्जियों के प्रक्षेत्र को देखा।
विज्ञापन

विवि के वाणिज्यिक सब्जी उत्पादन पाठ्यक्रम के विभाग द्वारा एक निश्चित भूभाग में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेत की तैयारी से लेकर फसल तैयार होने तक के संबंधित कार्य किए गए। इसमें किसी प्रकार के कीटनाशक, शाकनाशी का प्रयोग वर्जित रहा। इसमें विभिन्न प्रकार की ग्रीष्मकालीन सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. भरत मिश्र ने ग्रीष्मकालीन सब्जियों के प्रक्षेत्र को देखा। काशी लालिमा भिंडी की सराहना की। इस मौके पर कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एसपी मिश्र ने जैविक खेती स्टार्ट अप पर विस्तृत जानकारी दी। दुनिया को स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली की ओर बढऩे के साथ भारत में जैविक खाद्य बाजार मजबूती से बढ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed