फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's jewelery and bag looted at gunpoint

Chitrakoot News: तमंचे के बल पर महिला के जेवर और बैग लूटे

Thu, 02 May 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery and bag looted at gunpoint
चित्रकूट। सांसद आवास मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े आंगनबाड़ी मुख्य सहायिका से तमंचा के बल पर सोने की जंजीर और दो अंगूठी लूट ली। सूचना पर अपर एसपी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर के कलेक्टर गंज निवासी सुषमा तिवारी बाल विकास परियोजना विभाग में मुख्य सहायिका पद पर कार्यरत हैं। वह बल्दाऊगंज मोहल्ले में सांसद आवास के पास किराये के मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह खोह गांव डयूटी जाने के लिए निकलीं।
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर पहुंचीं तो एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आ गए। बाइक से उतरकर एक युवक ने नर्स किरन का घर पूछा और साथ-साथ चलने लगा। उसने बताया कि वह नहीं जानती है तो वह पैदल कुछ दूर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गमछे से तमंचा निकालकर पेट से सटा दिया और कहा कि चुपचाप जंजीर और अंगूठी उतारो नहीं तो गोली मार दूंगा। इससे वह डर गई और बीस ग्राम की दो अंगूठी व सवा तोले की सोने की जंजीर उतार कर दे दिया।

बदमाश ने बैग भी छीन लिया। बैग में सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इसके बाद बाइक से कसहाई की ओर भाग निकले। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed