{"_id":"66c0ff42516769e38f0a4287","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-murder-alleged-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108924-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के कुशैली गांव में महिला का शव शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
कुशैली गांव निवासी निर्मल सिंह की पत्नी रिचा सिंह (23) का शव घर के अंदर कमरे में फंंदे से लटका शनिवार की सुबह परिजनों को मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजापुर मनोज कुमार को दी। शनिवार को पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। रिचा की शादी चार साल पहले हुई थी।
प्रयागराज के करैली थाना के करेहदा गांव निवासी पिता जेलर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटी रिचा सिंह का पति निर्मल सिंह शादी के बाद ही दहेज में अधिक रुपये की मांग करता था। कई बार आर्थिक मदद की। इसके बाद भी पुत्री के साथ मारपीट की जाती रही। 16 अगस्त को उसकी पुत्री ने फोन के माध्यम से अपने भाई अनिकेत को जानकारी दी कि ससुराल वाले उसको मार देंगे। इसके बाद जब उससे मिलने के लिए आए तो जानकारी हुई की उसको मारकर फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।