{"_id":"58921bd54f1c1b5979e80d83","slug":"woman-s-death-was-hit-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बाजार से घर जाने को रेल पटरी पार करते समय इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के पतौड़ा निवासी कुंती यादव (30) पत्नी मनोज यादव मंगलवार की शाम को भरतकूप कस्बे में खरीददारी करने आई थी। वापसी में शार्टकट से गांव पहुंचने के लिए गोंडा के पास रेल पटरी पार कर रही थी तभी मुख्यालय की ओर से आ रही इंटर सिटी ट्रेन की चपेट में आ गई।
जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस पास के ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी मनीष जाट टीम के साथ पहुंचे और महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। बुधवार को महिला का मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के एक पुत्र, दो पुत्री हैं। पति मजदूरी करता है।