फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman on motorcycle dies after being hit by truck; husband and daughter injured

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटी घायल

Thu, 25 Jun 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman on motorcycle dies after being hit by truck; husband and daughter injured
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। खोह निवासी शिवनरेश (41) अपनी पत्नी कमला (38) और बेटी कामिनी (8) के साथ बांदा जिले के लाखीपुर गांव से लौट रहे थे। चकौंध गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए। कमला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवनरेश और कामिनी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed