{"_id":"695813be63476b9e310d7af7","slug":"woman-on-her-way-to-farm-dies-after-being-hit-by-bike-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125188-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खेत जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खेत जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में खेत जा रही एक महिला किसान की तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
यह घटना राजापुर थाना क्षेत्र के गनींवा चौकी अंतर्गत लोधौरा बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार शाम को हुई। मृतक महिला की पहचान शिवधनी (55) के रूप में हुई है, जो अपने पति शिवसागर के साथ मिलकर खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवधनी प्रतिदिन की तरह चारा लेने के लिए खेत जा रही थीं, तभी सड़क किनारे पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चालक भी छिटककर दूर जा गिरा और मौका देखकर बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं, लहूलुहान अवस्था में शिवधनी सड़क पर पड़ी रहीं। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा और पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उन्हें गनीवां अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर देर रात जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शिवधनी की मौत हो गई। उनके पति ने बताया कि परिवार खेती-मजदूरी से जीवन यापन करता है और उनके चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं।