फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman hangs herself to death, murder charge filed

Chitrakoot News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, हत्या का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself to death, murder charge filed
फोटो 03 सीकेटीपी 08 निर्मला की फाइल फोटो।
चित्रकूट। मानिकपुर थानाक्षेत्र के कबरा गांव में मंगलवार की रात महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। मायके पक्ष ने पति व उसकी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति और उसकी भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सरधुवा थानाक्षेत्र के वीर धुमाई निवासी राजकरन ने बताया कि बहन निर्मला देवी (24) की शादी गढ़चपा के कबरा गांव निवासी विनय यादव के साथ करीब ड़ेढ साल पहले हुई थी। बहन के एक चार माह की बेटी लक्ष्मी है। आरोप लगाया कि बहनोई के उसकी भाभी से संबंध हैं। विरोध करने पर बहनोई बहन को प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर सरैंया चौकी में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था। इसके कुछ दिन बाद फिर परेशान करने लगे।
विज्ञापन

बहन की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे पर शव लटका दिया। ससुर भोला यादव ने बताया कि बहू ने रात में छप्पर की बल्ली में दुपट्टा से फंदा लगाया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि निर्मला के पिता बासुदेव यादव की तहरीर पर पति व उसकी भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed