{"_id":"62b0bf1ed097771c0937835d","slug":"woman-hanging-from-noose-after-dispute-with-husband-chitrakoot-news-knp7034187121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद फंदे से झूली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद फंदे से झूली महिला
विज्ञापन
फोटो-1- अनीता देवी- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। बेराउर गांव में सोमवार को पति से विवाद के बाद महिला कमरा बंदकर फंदे से झूल गई। महिला के पिता राजकुमार निषाद ने दहेज की मांग पूरी न होने पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
बेराउर गांव निवासी अशोक उर्फ रामप्रकाश निषाद का विवाह एक साल पूर्व जिला फतेहपुर के डढ़ई निवासी अनीता देवी (22) के साथ हुआ था। अशोक ने बताया कि 21 जून को अनीता की बहन की बेटी की शादी है। वहां जाने की तैयारी हो रही थी। रविवार की रात को अनीता ने सबके साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। सोमवार की सुबह अनीता कमरे से बाहर नहीं आईं। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर पहुंचे तो वह हुक से साड़ी के फंदे में लटक रही थी।
थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि अनीता शादी में जाने से पूर्व पति से खर्च के लिए रुपये मांगे थे। पति ने रुपये न होने की बात कही थी। इसी बात पर झगड़ा हो गया था। जेठानी ने उसे एक हजार रुपये दिए थे। अनीता पति से झगड़े के बाद से नाराज थी।