{"_id":"5fb3f7b88ebc3e5fa3001d1b","slug":"woman-hanged-in-domestic-dispute-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5946571162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
फोटो-3- घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी। थाना अंतर्गत ओरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला ने घर में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि खुदकु शी नहीं हत्या की गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
ओरा गांव की तुलसा देवी पत्नी विजेंद्र दास ने सोमवार की शाम घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के चचिया ससुर देवराज का कहना कि घटना के समय परिवार के सदस्य गांव के पुरवा में ढेरा में थे। जब मृतक के जेठ राजेंद्र प्रसाद वापस घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। जिसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। बताया कि मृतक के पति विजेंद्र सहित उसके भाई जितेंद्र, योगेंद्र सूरत में काम करते हैं। जो इस समय सूरत में ही है।
मृतका तुलसी का विवाह 2018 में हुआ था। जिसका मायका बांदा जिले के कमासिन थाना अंतर्गत मुसीवा गांव में हैं। मृतक के पिता वासुदेव ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। उसने आत्महत्या नहीं किया। वही इस मामले में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार कुछ घरेलू विवाद हुआ था। जिसको लेकर तुलसा देवी ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया।