फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman gang-raped on the pretext of shoveling

झाड़फूंक के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped on the pretext of shoveling
मऊ (चित्रकूट)। थाना मऊ अंतर्गत झाड़फूंक से इलाज करने के लिए यमुना नदी के किनारे ले जाकर महिला के साथ तांत्रिक समेत दो ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का दूसरा आरोपी महिला का रिश्ते में बहनोई लगता है। महिला अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। उसके सिर में दर्द होने पर बहन झाड़फूंक से इलाज करने के लिए तांत्रिक के पास ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि वह 13 मई को मऊ थाना क्षेत्र के ही एक गांव में अपनी बहन के यहां आई थी। उसका कई दिनों से सिर दर्द होता है। जिस पर बहन झाड़ फूंक करने वाले रामबाबू उर्फ बंगाली बाबा के पास इलाज कराने के लिए रात को ले गई। जहां पर उसकी बहन का जेठ बहनोई संतलाल भी मौजूद था। दोनों झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने उसको यमुना नदी के किनारे ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। भय में घटना का जिक्र उसने किसी से नहीं किया। दूसरे दिन 14 मई को उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजन दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर गए, दोनों घर से भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed