फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman found hanging, injury marks on her body

फंदे से लटकी मिली महिला, शरीर पर चोट के निशान

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging, injury marks on her body
मऊ। थाना क्षेत्र के पुरा गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध हालात में महिला का फंदे से लटका शव मिला। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुरा गांव निवासी सुरेश तिवारी मुंबई में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी सरोज (32) तीन बच्चों के साथ रहती थीं। शुक्रवार की देर शाम बड़ी बेटी ने मां का शव घर के अंदर एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देखा। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। गांव के लोगों ने शव को नीचे उतारा। तब तक सरोज की सांसे थम चुकी थीं। सरोज के चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर रैपुरा के पंडित का पुरवा गांव से मायके पक्ष के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed