फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman falls from bike, innocent child sitting in her lap dies

Chitrakoot News: तीर्थयात्रियों को डकैतों ने पीटा, कार और नकदी लूटी

Thu, 02 May 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike, innocent child sitting in her lap dies
चित्रकूट/खोही। तीर्थक्षेत्र के मंदिरों में दर्शन करने और अस्पताल में आंख का इलाज कराने आए लोगों को डकैतों ने बेरहमी से पीटा। उनके जेवर और कार लूटकर भाग निकले। रात भर पीड़ित भटकते रहे। सुबह पहुंची पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराकर तीन अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज से डकैतों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के दिगौडा निवासी राजकिशोर सोनी ने बताया कि वह समधी शिवपुरी निवासी लक्ष्मीनारायण सोनी की आंख का इलाज कराने कार से मंगलवार की रात जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे। साथ में नीरज सोनी और जगदीश सोनी भी थे। रात में अस्पताल और मंदिर बंद होने पर जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर के सामने खड़े होकर रात में ठहरने के लिए लॉज व धर्मशाला में बात करने गये। इसी बीच बाइक से तीन युवक आए और कार सवार लोगों को घसीटकर पीटने लगे। वह भी उन्हें बचाने पहुंचे तो डकैतों ने तमंचे और चाकू समेत डंडे से उनपर वार किया। जेवर, मोबाइल, नकदी और कार लूटकर भाग निकले। रातभर न्याय व इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मंदिर के पास पहुंचे। कुछ लोगों ने इसकी पुलिस सूचना दी। एसडीओपी रोहित राठौर व थाना प्रभारी पंकज शुक्ला मय फोर्स पहुंचे। तीर्थयात्रियों का अस्पताल में इलाज कराकर तीन अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही डकैतों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती जा रही तीर्थक्षेत्र में घटनाएं
दो माह में तीर्थक्षेत्र में तीन बोलेरो चोरी और कई तीर्थयात्रियों से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। अमावस्या की भीड़ में कुछ गिरोहबंद बदमाश आते हैं और रेकी कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसडीओपी ने बताया कि कई घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया गया है। ऐसे गिरोह के बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed