फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of killing her by feeding her poison

चित्रकूटः महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर खिलाकर मारने का आरोप

Wed, 31 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of killing her by feeding her poison
रानीदेवी- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंड़ा गांव निवासी महिला की घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अगरहुंड़ा गांव निवासी रानी देवी (26) पत्नी बबलू यादव अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पति पूना में गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार रात को वह घर में दोनों बच्चों के साथ थी। रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चाचा शिव प्रसाद ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर जहरीले पदार्थ की पुड़िया व लाठी मिली हैं। बच्चे आरोपी को पहचान गए हैं।
विज्ञापन

पांच वर्षीय पुत्र ने बताया है कि गांव के ही दो लोग घर में घुस आए थे और खाना खा रहीं मां को जबरन कुछ खिलाकर मारा-पीटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया जाएगा। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि घटना स्थल से लाठी नहीं मिली है, पर मृतका के परिजन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कुछ ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed