{"_id":"65b54611a492a9d225020b5a","slug":"woman-dies-in-hospital-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104563-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अस्पताल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अस्पताल में महिला की मौत
Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने एक महिला को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
बांदा जिले के कालिंजर थाना अंतर्गत नरदहा गांव निवासी जितेंद्र सोनकर ने बताया कि उसकी पुत्री रूबी देवी (22) की शादी 11 जून 2023 को सीतापुर चौकी क्षेत्र के जयपुरिया भवन के पास मोहल्ला निवासी अनिल से की थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पुत्री को अक्सर ससुरालीजन परेशान करते थे। मकर संक्रांति पर्व के लिए 12 जनवरी को उसका पुत्र प्रदीप सोनकर अपनी बहन रूबी को लिवाने गया था।
पिता ने बताया कि शुक्रवार को नरदहा गांव में अचानक रूबी की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास ससुर व दो देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।