फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies due to collision with speeding bike

Chitrakoot News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to collision with speeding bike
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र खरसेड़ा गांव के मार्ग पर मंगलवार की शाम को पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी नांदी मार्ग के बीच स्थित खरसेड़ा गांव की प्रमुख मार्ग के किनारे मीना देवी प्रजापति पत्नी राजकरण का घर बना हुआ है। मंगलवार को वह घर से गांव की ओर जाने के लिए सड़क किनारे जा रही थी। इसी बीच पहाड़ी से नांदी की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर कुछ स्थानीय युवकों ने बाइक समेत दोनों सवार को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई की। उधर, परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed