{"_id":"57619aa04f1c1bb26511d29b","slug":"woman-died-in-the-accident-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर अनियंत्रित टाटा सूमो पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में टाटा सूमो सवार आठ लोगों समेत 11 घायल हो गए। घायलों में एक महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला और एक बालक की हालत नाजुक बनी है। उन्हें इलाहाबाद रिफर किया गया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के भोगनीपुर थानाक्षेत्र के दौलतपुर निवासी शोभरन सिंह का परिवार सात वर्षीय सत्यम का मुंडन संस्कार कराने चित्रकूट आया था। बुधवार की दोपहर को कानपुर लौटते समय जैसे ही टाटा सूमो शिवरामपुर अस्पताल के मोड़ पर पहुंची, तभीे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और इलाज कराकर घर जा रहीं बैहार की रानी देवी (38) पत्नी राजकुमार और उसकी देवरानी गीता (32) पत्नी रामनरेश को टाटा सूमो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद भी चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और टाटा सूमो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में दौलतपुर निवासी बाबू सिंह (30) पुत्र छोटेलाल, अभिनव (5) पुत्र बाबू सिंह, शैलेंद्री (20) पुत्री शिवनाथ सिंह, शोभरन (36) पुत्र रामस्वरूप, कुंती (30) पत्नी शोभरन, जगमोहन (38) पुत्र रामस्वरूप, सत्यम (7) पुत्र शोभरन घायल हो गए। इसके अलावा टाटा सूमो का चालक भोगनीपुर निवासी रामखिलावन (22) पुत्र दशरथ, ट्रैक्टर चालक ओरन कमासिन निवासी कमलेश (21) पुत्र लल्लन विश्वकर्मा और जितेंद्र (12) पुत्र नत्थू विश्वकर्मा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाला रनवीर सिंह और शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बैहार की गीता देवी की मौत हो गई, जबकि रानी और सत्यम की हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाहाबाद रिफर किया गया। घायल टाटा सूमो चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई।
कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना अंकित की है। मृत महिला अपनी जेठानी रानी देवी के साथ शिवरामपुर के पीएचसी में इलाज कराने गई थी। दवा लेने के बाद पैदल ही घर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से टाटा सूमो ने टक्कर मार दी।