फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman could not leave home in Chitrakoot, burnt to death

चित्रकूट में घर से नहीं निकल पाई महिला, जलकर मौत

Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Woman could not leave home in Chitrakoot, burnt to death
फोटो- 6- राजापुर के बेहननपुरवा में आग लगने के बाद जले घर के बाहर भोजन पानी व घर बनने के इंतजार में बै? - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। सुरवल गांव के मजरा बेहननपुरवा में हुए अग्निकांड में घर के अंदर ही फंसी महिला शाहजहां उर्फ सनिया (55) की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह उसकी लाश देखकर परिजनों में रोना पीटना मच गया। इसके अलावा 76 गाय, बकरी व मुर्गी भी काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन

रविवार की रात को बेहनपुरवा में भीषण आग लगने के दौरान करीब 50 घर चपेट में आ गए थे। सभी घर के अंदर रखी गृहस्थी निकाल रहे थे। जिसमें शाहजहां उर्फ सोनिया (मुस्तफा) भी घर से सामान निकालने लगी। इसी दौरान आग की लपटो में फंस गई और वहां से निकल नही पाई। आग लपटें तेज होने से उसने वहीं दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह जब शव देखा तो सब स्तब्ध रह गए। परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के रिश्तेदार मो. इस्लाम निवासी नगहेकला जिला कौशांबी ने बताया कि मृतक शाहजहां के तीन पुत्र इजमत, अजमत, व रमजान इस समय बंगलौर में है। वहां पर मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं। इसके अलावा इस पुरवा में 76 गाय, बकरी व मुर्गियों की भी मौत हो गई है। एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं।
विज्ञापन

डीएम-एसपी पहुंचे, दिया मदद का आश्वासन
राजापुर। डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल ने सोमवार को बेहनन पुरवा में पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप ने बताया कि अज्ञात कारण से आग लगी जो तेज हवा से गांव में फैल गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब दो बजे आग पर काबू पा लिया गया। मजरे की आबादी लगभग आठ सौ है। जिसमें 50 परिवार निवास करते हैं। ज्यादातर कच्चे मकान पूरी तरह जल गए हैं। पक्के मकानों के घरेलू सामान जले हैं। 19 परिवारों के पशुधन का नुकसान हुआ है। सभी का चिकित्सीय परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम घरों में हुए नुकसान का डोर टू डोर सर्वे कर रही है। ग्रामीणों को सुबह चाय के साथ बिस्किट और लाई, चना व भोजन वितरित कराया है। शाम का भोजन ग्राम में ही तैयार कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी अस्थायी छाया के लिए परिवारों को तिरपाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान शबीर अहमद से कहा कि शासन से मिलने वाले लाभ को हरहाल में मुहैया कराया जाएगा। कहा कि खाता नंबर लिया जाए। ताकि डीबीटी के माध्यम से सभी के खातों में राहत राशि जल्द भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि यह दैवीय आपदा है। इससे जो घटना घटी हैं मिलकर निपटना होगा। कहा की ग्राम पंचायत की निगरानी समिति को सक्रिय कर सहयोग लें। जिनके बैंक में खाता नहीं खुले उनके अग्रणी जिला प्रबंधक से संपर्क कर खुलवाए जाएं।

फोटो- 5- राजापुर के बेहननपुरवा में आग लगने के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृत महिला के परिजन

फोटो- 5- राजापुर के बेहननपुरवा में आग लगने के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृत महिला के परिजन- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed