फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman commits suicide leaving innocent children

मासूम बच्चों को छोड़ महिला ने की खुदकुशी

Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide leaving innocent children
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुन सास-ससुर को जानकारी हुई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत महाराजपुर गांव निवासी रेखा देवी (26) पत्नी विजय ने सोमवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात डेढ़ वर्षीय व चार वर्षीय मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुन सास-ससुर जाग गए। दरवाजा बंद होने पर खिड़की में लगे पटरे को निकालकर अंदर गए तो बहू का शव फांसी से लटका देखा। मृतका का पति पुणे में पेंटिंग का काम करता है। घटना के समय भी वह पुणे में ही था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के जेठ शिवनरेश ने बताया कि भाई पुणे में पेंटिंग का काम कर भरण पोषण करता है। दो पुत्र हैं। पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका का मायका रीठी रगौली गांव में है। मृतका के भाई वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि यह खुदकुशी नहीं है। उसकी बहन की हत्या की गई है। इस मामले में थाने में सूचना दी गई है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed