{"_id":"6106e23b8ebc3e842d60597e","slug":"woman-commits-suicide-accused-of-murder-chitrakoot-news-knp643749172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।
बांदा जिले के जमालपुर थाना के करवई गांव के लक्ष्मी पुत्र नवल किशोर ने बताया कि उसकी बहन चुन्नी देवी (25) की शादी सात वर्ष पूर्व गोडा (भरतकूप) गांव के जगदीश के साथ की थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे। शनिवार की शाम उसकी हत्या कर दी है और फिर उसे फांसी के फंदे में टांग कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। उधर मृतका के पति व अन्य परिजनों ने बताया कि रात में पूरे परिवार के साथ चुन्नी देवी ने खाना खाया इसके बाद सभी सोने चले गये थे। किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था लेकिन अज्ञात कारण के चलते उसने फांसी लगाकर ख्ुादकुशी कर ली है। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनो में शोक छा गया। मृतका के दो पुत्री हैं। उधर थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद इसकी सही जानकारी होगी लेकिन अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।