{"_id":"69011bba76cae4ffb60a52b2","slug":"with-the-rising-sun-pray-to-chhathi-maiya-may-happiness-and-prosperity-be-found-in-every-house-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122566-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उगते सूर्य संग, छठी मैया से करब प्रार्थना सुख, समृद्धि मिले हर घर में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उगते सूर्य संग, छठी मैया से करब प्रार्थना सुख, समृद्धि मिले हर घर में...
Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-1- परिचय- छठ पूजन के दौरान पति के साथ मंदाकिनी नदी में सूर्य अर्घ्य देकर पूजन करतीं
चित्रकूट। छठ पूजा में मंगलवार की सुबह सूर्याेदय के पहले मंदाकिनी नदी के घाटों में महिलाओं ने विशेष टोकरी के फल व सिंदूर के साथ छठ मइया की पूजा की। बाद में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान ऊं सूर्याय नम: और डूबते सूर्य के संग, छठी मैया से करब प्रार्थना - सुख, समृद्धि अउर संतोष मिले हर घर में...के गीत गूंजते रहे। ऐसे में तीन दिनों तक चलने वाली छठ पर्व का समापन हुआ।
यह पूजा संतान की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता के लिए की जाती है। सूर्य को अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। मंगलवार की अलसुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं अपने परिवार के संग मंदाकिनी घाट पर पहुंच गई थी। शृंगार कर नदी किनारे पहुंची महिलाओं ने परंपरानुसार सिंदूर आदि से भरी टोकरी से सूर्य देव की पूजा की। अपने पति व पुत्रों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
बाद में घाटों में भरे जल में खड़े होकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने घर में लौटकर सामूहिक रूप से छठ मइया की पूजा कर पारण किया। गुड की खीर, ठेकुआ, फल व रोटी के साथ भोजन किया। रंजना उपाध्याय ने बताया कि चार दिन का पर्व मंगलवार को विशेष पूजन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
छठ पूजा का महत्व सूर्य को अर्घ्य देने में निहित है, जो स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन के संतुलन के लिए की जाती है। चंद्रमा मिश्रा ने बताया कि यह पर्व सूर्य की उपासना से जुड़ा है, जो प्रत्यक्ष देवता, ऊर्जा के स्रोत और आरोग्य के प्रतीक है।आरती मिश्रा ने बताया कि डूबते और उगते सूर्य दोनों की पूजा प्रकृति के द्वैत (अंधकार और प्रकाश) के संतुलन को दर्शाती है।
-- -- -- -- -- -- इनसेट
सजी दुकानें खूब हुई खरीदारी
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी किनारे के कई घाटों पर छठ पूजन को लेकर मेला जैसा नजारा रहा। फल व गन्ने की दुकानें सजी रहीं। बच्चों व महिलाओं ने खूब खरीदारी भी की।
-- -- -- -- इनसेट
सुरक्षा व सफाई पर रहा जोर
चित्रकूट। छठ पूजन को लेकर पुलिस विभाग व नगर पालिका विभाग की ओर से घाट किनारे सुरक्षा व सफाई पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नाव भी नदी में लगाई गई थीं।