फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Winners to be rewarded on International Day of Nonviolence

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर पुरस्कृत होंगे विजेता

Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Winners to be rewarded on International Day of Nonviolence
Winners to be rewarded on International Day of Nonviolence - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के पूर्व शहर में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में रविवार को भाषण व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार रखे।
विज्ञापन

आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में हुई। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में 11, जूनियर वर्ग में 35 और सीनियर वर्ग में 44 छात्रों ने प्रतिभाग किया। ज्यादातर लोगों ने देश की वर्तमान हालत, शिक्षा का महत्व और अन्य सामाजिक मुद्दों को उभारा। इसके बाद शाम को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न डिजाइन की मेहंदी सजाकर भागीदारी की। इस प्रतियोगिता का परिणाम दो अक्तूबर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर घोषित होगा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अरविंद शिवहरे, गीता देवी, वंदना यादव, उपेंद्र शर्मा, अनीता सिंह, आराधना सिंह, नीरज गुप्ता, अमित कुमार, विजय चतुर्वेदी रहे। दो पहरों में हुई प्रतियोगिता के दौरान शंकरलाल गुप्ता, बीबी सिंह, पंकज अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, लालमन, फूलचंद्र चंद्रवंशी, विजय गुप्ता, राजेश दुबे व पंकज दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed