{"_id":"6526e4d004b848667704f8e6","slug":"winners-of-painting-and-essay-honored-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2233-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकला व निबंध के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकला व निबंध के विजेता सम्मानित
Wed, 11 Oct 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। निबंध में सदर ब्लाक में कनक यादव, मानिकपुर में स्वाति द्विवेदी, मऊ में रूबी निषाद, पहाड़ी में शिवनारायण, रामनगर में नमन द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में सदर ब्लाक में रोशनी देवी, मानिकपुर में भूमिका, मऊ में आस्था नामदेव, पहाड़ी में आरती देवी, रामनगर में राखी पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार (प्रथम) के नेतृत्व में 2 से 8 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ था। इनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया। प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव अपर जिला जज फारूख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांतधर दुबे, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, एबीएसए रमेश पटेल, संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी, जिला शासकीय अधिवक्ता श्यामसुंदर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --