फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Will work together for the benefit of traders

व्यापारियों के हित के लिए मिलकर करेंगे कार्य

Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Will work together for the benefit of traders
फोटो-2- उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा। संवा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शहर के नई बाजार स्थित धर्मशाला में हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों के हित के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने का वादा किया। व्यापारियों ने कोरोना काल में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने संगठन को शहर सहित कस्बों में मजबूत बनाने व युवा व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यता अभियान और मतदाता सूची की समीक्षा की। बताया कि 7 व 8 सितंबर को वृंदावन में संगठन का प्रदेश स्तरीय चुनाव होना है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कहा कि व्यापारियों के हित के लिए संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने कोरोना काल में व्यापारियों की मृत्यु पर दुख जताया। इस मौके पर प्रदेश कार्यंमंत्री सुनील पांडेय, कानपुर के महामंत्री संत मिश्रा, चित्रकूट जिले अध्यक्ष ओम केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, शुभम पहारिया, सुरेश मिश्रा, रामबाबू गुप्ता, नत्थू गुप्ता, मूलचंद्र गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, गोलू गुप्ता भी मौजूद रहे। बृहस्पतिवार की सुबह कामदनाथ मंदिर में दर्शन कर फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed