{"_id":"613e3d3a8ebc3e88a07ee632","slug":"will-work-to-make-mandakini-river-clean-govindacharya-chitrakoot-news-knp65178850","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी को निर्मल बनाने के लिए करेंगे कार्य : गोविंदाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी को निर्मल बनाने के लिए करेंगे कार्य : गोविंदाचार्य
विज्ञापन
चित्रकूट। यमुना यात्रा एवं अध्ययन प्रवास क ार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकूट जिले में आए सामाजिक चिंतक के. एन. गोविंदाचार्य ने धर्मनगरी स्थित मंदाकिनी नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए कार्य करने का आश्वासन समाज सेवियों को दिया। इसके साथ ही अन्ना मवेशियों को लेकर चिंता जताई कहा कि पहले एक आदमी पर लगभग आठ गोवंश थे। आज आठ आदमी पर एक गोवंश बचा है।
शहर के सिविल लाइन स्थित अधिवक्ता केजी गुप्ता के निवास पर गोविंदाचार्य ने कहाकि मंदाकिनी नदी श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का स्थान है। इस नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को पहल करना चाहिए। बताया कि यमुना यात्रा दिल्ली से 27 अगस्त को निकली है। जिसमें जिन जिलों से यमुना नदी होकर गुजरती है। इस समापन प्रयागराज में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत प्रकृति में है। प्रकृति की अनदेखी से किसी देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने अन्ना मवेशियों को लेकर चिंता जताई। कहा कि एक समय था जब एक मनुष्य के बीच 8 मवेशी थे। अब आठ आदमी पर एक गोवंश है। कहाकि पिछले 60 वर्ष में पेड़ पौधे व जड़ी बूटियों का 50 प्रीसदी लोप हो गया है।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के बसवरज पाटिल, संयोजक पवन श्रीवास्तव, यात्रा में आए जीवकांत झा, मंटू तिवारी, विकेक त्यागी व अजय सिंह सहित शहर के अधिवक्ता केजी गुप्ता, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, समाज सेवी विराग गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मी देवी, पीडी गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, अनूप गुप्ता व सिद्धार्थ गुप्ता हर्षित व सपना आदि मौजूद रहे।