फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Will support those who work in the interest of farmers

किसान हित में काम करने वाले का करेंगे समर्थन

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will support those who work in the interest of farmers
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव का दौर शुरू हो गया है। जिसे लेकर धान खरीद केंद्रों में आने वाले किसान भी चुनाव को लेकर चर्चा करते हैं। कहते हैं कि जिले के राजनीतिक दलोें के प्रतिनिधि किसानों की अपेक्षा करते है, हमारी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता है। अनाज सही दाम पर बिक जाए, इसके लिए खुली बाजार होनी चाहिए। किसान बोले कि हमारे हित में कार्य करने वाले राजनीतिक दल का ही चुनाव में समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

शहर स्थित गल्लामंडी में बनाए गए धान खरीद केंद्र में किसानों का जब जमावड़ा लगा तो विधानसभा चुनाव के चलते चर्चा होने लगी। सपहा गांव के किसान राजेश सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि किसानों की अपेक्षा करते हैं, किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

वहीं काड़ीखेरा के किसान भुनेश्वर प्रसाद बोले कि सरकारें तो किसानों के लिए बहुत कुछ करती है पर बिचौलियों के कारण किसानों को फायदा नहीं मिलता है। खोह गांव के किसान अरुण तिवारी ने कहा कि किसानों को धान बेचने व खाद लेने के लिए कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है पर कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर ग्रामीण के किसान मोहन लाल ने कहा कि किसानोें का अनाज खरीदने के लिए खुली बाजार होनी चाहिए, ताकि किसान अपने-अपने क्षेत्र में ही अनाज बेच सके। कसहाई गांव निवासी किसान श्रवण पटेल का कहना कि किसान हित में कार्य करने वाले राजनीतिक दल का ही समर्थन चुनाव में करेंगे। बालपुर गांव के किसान करुणाशंकर ने कहा कि इस चुनाव में किसान ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed