फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Will establish the pride of Chitrakoot in the world: Rambhadracharya

महाकुंभ के जरिए चित्रकूट के महात्म को करेंगे दुनिया में स्थापित

Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will establish the pride of Chitrakoot in the world: Rambhadracharya
हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन करते जगदगुरु रामभद्राचार्य व अ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने 15 दिसंबर से चित्रकूट में प्रस्तावित हिंदू एकता महाकुंभ के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि हाल ही के चलचित्रों के माध्यम से चित्रकूट की गलत छवि का चित्रण हो रहा है। यह प्रभु श्रीराम के सबसे लंबे प्रवास की भूमि होने के साथ ही तुलसी दास जैसे हिंदू सभ्यता के महान चिंतकों की भूमि रही है। यह कार्यक्रम चित्रकूट के गौरव (महात्म्य) को पूरी दुनिया में स्थापित करने में सहायक होगा।
विज्ञापन

सोमवार को रानीपुर भट्ट के पास कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कर ध्वज लगाया गया। ग्राम प्रधान गोविंद निषाद के नेतृत्व में रामगोपाल कुशवाहा, राकेश भारद्वाज, अजय सोनी, आशाराम कुशवाहा, सियाबाई सैनी, भागवत प्रसाद सैनी, सनेही कुशवाहा, रामनरायन, हरिशंकर सोनी, रामचंद्र, नत्थूराम मास्टर, पंचम लाल, अयोध्या पटेल, शिवदत्त, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार सैनी आदि किसानों को जगद्गुरु ने कार्यक्रम के लिए जमीन देने पर सम्मानित किया। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल ने कार्यक्रम और महान साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आगमन अपने क्षेत्र का सौभाग्य बताया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वयं श्रमदान के संकल्प के साथ ही सभी निवासियों से सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, राजेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, हरिओम करवरिया, हीरो मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, जगदीश गौतम, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश दुबे, वित्त अधिकारी रमापति मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, एसपी मिश्र, डा. महेंद्र कुमार उपाध्याय, एनबी गोयल, डा. किरण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed