{"_id":"674e0de9f9dae5c87b006d74","slug":"when-the-vehicles-of-divisional-commissioner-and-dm-got-stuck-the-policemen-ran-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111432-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंडलायुक्त, डीएम के वाहन फंसे तो दौड़े पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंडलायुक्त, डीएम के वाहन फंसे तो दौड़े पुलिसकर्मी
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवार को शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कर्वी-राजापुर मार्ग पर कई स्थानों पर जाम लगा रहा। पहाड़ी की ओर जा रहे मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीएम शिवशरणप्पा समेत अन्य अधिकारियों के वाहन ओवरब्रिज के पास जाम में फंस गये तो डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे। यहां तक कि अधिकारियों के वाहन में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी नीचे उतरकर जाम को हटवाते देखे गये।
सोमवार को शहर में कई जगह आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। जाम में कई बड़े अधिकारी भी फंसे देखे गए। अधिकारियों के वाहन जब जाम में फंसे तो हूटर बजने से सभी दुकानदार व राहगीर सडक़ की ओर देखने लगे। इसी बीच पुलिसकर्मियों को भी इधर उधर भागते देखा गया। दोपहर को धनुष चौराहे से लेकर कर्वी-राजापुर मार्ग में ओवर ब्रिज के ऊपर एक घंटा से अधिक देरतक जाम लगा।
यहीं हाल राष्ट्रीय राजमार्ग में पुरानी बाजार व बेड़ी पुलिया के पास देखा गया। सकैड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। पैदल निकाला भी मुश्किल हो गया। जाम में बाहर जाने वाली कई बारातों की बसे भी खड़ी रही। कर्वी से पन्ना जा रही बस में सवार बाराती धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जाम में आधा घंटे से बस खड़ी रही। जाम को ट्राफिक पुलिस के जवानों ने खुलवाया।