फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When the administration turned its back, the villagers picked up shovels to build the road.

Chitrakoot News: प्रशासन ने मुंह फेरा तो सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा

Tue, 10 Oct 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
When the administration turned its back, the villagers picked up shovels to build the road.
चित्रकूट । चित्रकूट-मझगवां के आदिवासी गांव बिछियन के ग्रामीणों की तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग प्रशासन पूरी नहीं कर सका। परेशानी देख ग्रामीणों ने खुद ही तीन किलोमीटर सड़क बनाने का फैसला कर लिया और सोमवार को दीन दयाल शोध संस्थान (डीआरआई) के सहयोग से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


अभी चित्रकूट के बिछियन ग्रामवासियों को मझगवां जाना हो तो लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि जंगल के रास्ते बिछियन से मझगवां की दूरी महज तीन किलोमीटर है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद बिछियन से मझगवां पहुंच मार्ग का भूमि पूजन डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर व वीरांगना दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया।
विज्ञापन




इस मार्ग के बनने से ग्राम पंचायत खोडरी, डेगरहट, बिछियन, तागी, कररिया गांव सीधे तौर पर लाभान्विंत होंगे। खोडरी पंचायत के सरपंच लालमन सिंह ने कहा कि डीआरआई के प्रयासों से यह काम संभव हो पा रहा है। वन विभाग से भी सड़क मार्ग के लिए मंजूरी मिल गई है। इस मौके पर सोना बाई, राजेश त्रिपाठी, मैथिलीशरण पटेल, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. अशोक पांडेय, राजेंद्र सिंह, व हरीराम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed