{"_id":"670984dbb40f93c2d80e3915","slug":"when-his-wife-did-not-return-from-her-parental-home-an-angry-young-man-committed-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110202-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पत्नी मायके से नहीं आई तो क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशीे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पत्नी मायके से नहीं आई तो क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशीे
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पत्नी और उसके दो बहनोइयों पर ससुराल बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के गेटापुरवा निवासी चुन्नीलाल रैदास ने बताया कि बेटे धीरज (28) का विवाह पराको गांव की शीला के साथ इसी साल चार जून को हुआ था। मायके जाने के बाद बहू शीला नहीं लौटी। कई बार धीरज को मायके बुलाकर रुपये ऐंठे। रुपये न देने पर थाने में फर्जी शिकायत की।
बताया कि बुधवार को धीरज पत्नी को लिवाने ससुराल गया था। वहां बहू और उसके दो बहनोइयों ने जलील किया और पीटने की धमकी दी। घर लौटकर बेटे ने उसे पूरी बात बताई और गुमशुम रहने लगा। गुरुवार की शाम को वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया। पूरी रात उसे परिजन ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से शव लटकता देख जानकारी दी। पिता ने बताया कि बहू और उसके बहनोइयों के खिलाफ थाने में धीरज के उत्पीड़न की तहरीर दी है। ं