फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When family scolded him for losing his bike in gambling, he hanged himself.

Chitrakoot News: जुए में बाइक हारने पर घरवालों ने फटकारा तो लगाया फंदा

Mon, 27 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 27 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
When family scolded him for losing his bike in gambling, he hanged himself.
चित्रकूट/मऊ। थाना क्षेत्र के बियावल के काशीनाथ का पुरवा में शनिवार की रात को एक युवक ने जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह आत्मघाती कदम जुआ में अपनी बाइक हार जाने के बाद परिजनों की डांट से आहत होकर उठाया। परिजनों ने जुआ खिलाने वाले एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




काशीनाथ का पुरवा निवासी कपिल निषाद ने बताया कि उनके 30 वर्षीय बेटे जितेंद्र निषाद (30) को एक व्यक्ति जुआ खेलने के लिए अपने साथ ले गया था। उसने जितेंद्र को जुआ खेलने के लिए रुपये दिए थे और उसकी बाइक भी गिरवी रखवा ली थी। जुआ में रुपये हार जाने के बाद, जितेंद्र की बाइक वापस नहीं मिली। जब जितेंद्र बिना बाइक के घर लौटा तो परिजनों ने उससे बाइक के बारे में पूछा।
विज्ञापन




जितेंद्र ने जुआ में हारने की बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने उसे डांट दिया। पिता कपिल निषाद ने बताया कि परिजनों की डांट से आहत होकर जितेंद्र घर से बाहर चला गया और पास के शीशम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया। रात करीब नौ बजे घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो जितेंद्र फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया कि यदि जुआरी बेटे को जुआ खेलने के लिए अपने साथ नहीं ले जाता, तो यह दुखद घटना नहीं होती। उन्हीं की वजह से उनके बेटे ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी फंदा लगाने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed