{"_id":"623cc3392448dd01151a2016","slug":"wheat-procurement-will-be-done-at-28-centers-from-april-1-chitrakoot-news-knp6873155111","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद से संबंधित बैठक संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों जिला प्रबंधक, क्रय एजेंसी के साथ हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष अनुमोदित कुल 39 क्रय केंद्रों के माध्यम से 30 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। कृषकों को सरकार की न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना का लाभ प्रदान किए जाने को सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति को निर्देश दिए कि जनपद के कृषकों को जागरूक करने के लिए पंपलेट, बैनर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं।
साथ ही क्रय एजेंसियों को क्रय सत्र प्रारंभ होने से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि क्रय अवधि में गेहूं खरीद बाधित न हो। डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं क्त्रस्य प्रारंभ होगा। वर्तमान गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
कुल 28 गेहूं क्रय केंद्रों अनुमोदित हैं। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को यह भी निर्देश दिए कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर पेयजल, छाया, साफ सफाई, छन्ना, जाली, तौल कांटा, पंखा आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा है कि सोसायटी मनमानी न करें। सभी सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य हों।
अगर नहीं करेंगे तो दूसरी सोसायटी खड़ी करेंगे। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह को निर्देशित किया कि मंडी, गोदाम के लिए जितने स्थान चाहिए दिलवा दें। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि माई जीपीएस लोकेशन एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव आदि संबंधित अधिकारी, सोसायटी संचालक मौजूद रहे।