{"_id":"6593060f51b2f8cdbb0d6d3f","slug":"west-bengal-reached-the-final-after-defeating-uttar-pradesh-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4007-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश को हराकर पश्चिम बंगाल फाइनल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश को हराकर पश्चिम बंगाल फाइनल पहुंचा
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप के दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच पश्चिमी बंगाल व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने यूपी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आज उसका मुकाबला बिहार से होगा।
स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बंगाल ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। बंगाल देवाशीष ने 43 गेंद पर 34 रन और अनिकेत ने 35 गेंद में 36 रन बनाए। यूपी के अजहर ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट और अवनीश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 13.4 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। सुरेंद्र ने सर्वाधिक 16 गेंद पर 16 रन व तनवीर ने 19 गेंद में 9 रन की पारी खेली। पश्चिम बंगाल के शिवशंकर ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट और तपन ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।