{"_id":"6434583ac259d554e20702b4","slug":"ways-to-explain-cyber-crime-chitrakutt-news-c-12-1-172917-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: साइबर अपराध की विवेचना के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: साइबर अपराध की विवेचना के बताए तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइबर अपराधों की विवेचना, डिजिटल एविडेंस प्राप्त करने के संबंध में एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में कार्यशाला हुई। इसमें बताया गया कि हनी ट्रैप और विभिन्न साइबर फ्रॉड की विवेचना इस तरह की जाए, जिससे अपराधी को जल्द पकड़ा जा सके। कुल 30 लोगों को प्रशिक्षण देकर उनकी परीक्षा भी ली गई।
प्रशिक्षण में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डाॅ. रक्षित टंडन ने सभी को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला में जिले के सभी थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क में नियुक्त पुलिसकर्मी, आईटी एक्ट के विवेचक, साइबर सेल टीम को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, नेट बैंकिग फ्रॉड, साइबर सिक्योरिटी, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रॉड, पिन सिक्योरिटी, ई-मेल सिक्योरिटी, सेक्स टोर्सन, हनी ट्रैप आदि की विवेचना के बारे में बताया।
समापन पर परीक्षा कराई गई। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, डिजिटल सामग्री दी गई। इस मौके पर प्रभारी साइबर सेल विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ योगेश तिवारी, निरीक्षक अपराध कोतवाली कर्वी प्रभुनाथ यादव, निरीक्षक अपराध थाना राजापुर अंजनी सिंह भी मौजूद रहे।